जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। आज शिवसेना पंजाब के कर्मचारियों व पदाधिकारियों द्वारा कई जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया। आज शिवसेना पंजाब के पंजाब चेयरमैन कपिल वर्मा के साथ जिला बार एसोसिएशन जालंधर के प्रधान सरदार नरिंदरपाल सिंह और जूनियर वाईस प्रेसिडेंट अमृतपाल सिंह भारज भी मौजूद थे।
कपिल वर्मा और सरदार नरिंदरपाल सिंह ने जरूरतमंद लोगों को विश्वास दिलाया की जब तक जालंधर में लॉक डाउन है शिवसेना पंजाब और डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन हमेशा गरीबो और जरूरतमंद लोगों के साथ है और जरूरतमंद लोगों की सेवा में हमेशा अग्रणी रहेगी।इस मोके पर अमन,रवि राहुल शर्मा, सोनू जालंधरी, बबलू आदि मौजूद थे।