संतों पर हमले भारतीय संस्कृति पर हमले हैं, इन्हें रोकने हेतु सरकार उठाए कड़े कदम: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने साथियों सहित मिश्र कुटिया सूरज नगर पहुंचकर स्वामी पुष्पिंदर स्वरुप जी का कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि करफ्यू के बीच भी अपराधिक घटनाएं होना सरकार की विफलता की निशानी है। साधु संत जो हमारे समाज का मार्गदर्शन करते हैं उनके साथ ऐसी घटना का होना बहुत ही निंदनीय है।

Advertisements

 

उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन को साधु संतों की सुरक्षा पुख्ता करनी चाहिए और स्वामी जी पर हमला करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद, हरीश खोसला, लक्की ठाकुर आदि ने भी उनका हालचाल जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here