Saturday, October 31, 2026
Home Politics पंजाब को बचाने के लिए कांग्रेस सरकार बननी जरुरी: कुलदीप कुमार

पंजाब को बचाने के लिए कांग्रेस सरकार बननी जरुरी: कुलदीप कुमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब को बचाने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का बनना बेहद जरुरी है, क्योंकि पिछले 10 सालों में अकाली-भाजपा सरकार ने प्रदेश को कई साल पीछे धकेल दिया है। उक्त बात भवानी नगर में आयोजित एक समारोह दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं ने कही। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा ने जहां प्रदेश के विकास की बजाए अपना विकास किया वहीं युवा वर्ग के लिए भी कोई विशेष योजनाएं न चलाकर युवाओं क नशों की अलामत दी। परन्तु अब पंजाब के दिन फिरने वाले हैं क्योंकि जनता पूरी तरह से जागरुक होकर प्रदेश व प्रदेशवासियों की भलाई के लिए कांग्रेस के पक्ष में खड़ी होने लगी है। इस दौरान कुलदीप कुमार, विपन कुमार, सुरिंदर कुमार, बलविंदर कुमार, संजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप कुमार तथा मनी साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए व उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा को विजयी बनाने में अहम योगदान डालने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विशेष तौर से पहुंचे सुन्दर शाम अरोड़ा ने युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पी.पी.सी.सी. सचिव कर्मवीर बाली, अवतार सिंह पार्षद, पलविंदर सिद्धू, बरिंदर बिंदू इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here