Friday, October 30, 2026
Home Politics सचदेवा ने राजनेताओं को पंजाब के मुद्दों पर दी खुली बहस की...

सचदेवा ने राजनेताओं को पंजाब के मुद्दों पर दी खुली बहस की चुनौती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिन राजनीतिक पार्टियों के नेता और उनके समर्थक मुझ पर यह कहकर आरोप लगा रहे हैं कि यह एक अमीर आदमी है और आम आदमी इस तक कैसे पहुंच सकता है तथा इसे लोगों की समस्याओं की क्या समझ है, को मैं यह चैलेंज करता हूं कि वह पंजाब के किसी भी मुद्दे पर मेरे साथ आकर खुली बहस कर सकते हैं। अगर कोई मेहनत करके फर्श से अर्श तक पहुंच जाए तो क्या उसकी मेहनत को नजर अंदाज क्यों किया जाता है तथा जनता को गुमराह क्यों किया जा रहा है इसका जवाब वह जनता के बीच खुली बहस में देंगे। उक्त बात आम आदमी पार्टी उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा ने हल्के में चुनाव प्रचार दौरान नुक्कड़ बैठक में जनता के बीच अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को खुला चैलेंज देते हुए कही। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि जो नेता उनपर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं वह यह बताने का कष्ट करें कि क्या उन्होंने अपना फोन नंबर भी सार्वजनिक किया है। सचदेवा ने कहा कि वह जनता के साथ रूबरू हो रहे हैं और अकेल-अकेल मतदाता को अपना नंबर दो रहे हैं तथा उन्होंने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपना नंबर प्रत्येक पोस्टर व स्टीकर पर लिखा है ताकि जनता अपने प्रतिनिधि तक आसानी से पहुंच सके। मगर जनता को अमीर व्यक्ति कह कर गुमराह करने वाले अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि यह बताने की कृपा करें कि वह कैसे अमीर बने,जबकि जनता उनके बारे में सब जानती हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर वह किसी भी मंच और स्थान पर बहस के लिए तैयार हैं, अगर किसी राजनेता में दम है तो वह उनकी चुनौती को स्वीकार करे और जनता के बीच पहुंच कर पंजाब के किसी भी मुद्दे पर बहस करे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here