Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur आर्थिक बोझ की मार झेल रहे स्वर्णकारों एवं मध्यवर्ग के लोगों के...

आर्थिक बोझ की मार झेल रहे स्वर्णकारों एवं मध्यवर्ग के लोगों के लिए सरकार बनाए राहत पैकेज: धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। स्वर्णकार संघ पंजाब के प्रधान यशपाल चोहान के दिशानिर्देशों अनुसार पंजाब प्रदेश उपप्रधान एवं पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, परविंदर कपूर जिला प्रधान होशियारपुर ने संयुक्त रूप से एक बैठक की। जिसमें कोरोना वायरस की महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति से निपट रहे स्वर्णकार भाईयों तथा मध्यवर्ग के लोगों को आर्थिक हानी का बोझ झेलना पड़ रहा है संबंधी विमर्श किया गया। इस मौके पर उपप्रधान पूर्व पार्षद धीर ने केन्द्र तथा राज्य सरकार से मांग की कि स्वर्णकारों के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए उन्होंने कहा कि मध्यवर्ग के व्यापारी भी महामारी का प्रकोप झेलते हुए आर्थिक तौर से परेशान हो गए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि 3 महीने का बिजली बिल, स्कूलों की फीस माफ इसके साथ ही रोजाना कमाने वाले परिवार स्वर्णकार भाईयों के परिवारों का राशन तथा अन्य जरूरी वस्तुओं का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह आने वाले समय में ïयह घातक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इन हालातों को देखते हुए पंजाब सरकार तथा केन्द्र सरकार को इन वर्गों को ध्यान में रखते हुए राहत पैकेज देने की घोषणा करनी चाहिए ताकि तंगी में दिन काट रहे लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपप्रधान पुनीत वर्मा तथा शहरी उपप्रधान मिंटू कौशल भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here