Saturday, October 24, 2026
Home Latest सरपंच की उपस्थिति में मुखिया ने बांधकर पिटवाए युवक, पुलिस आई और...

सरपंच की उपस्थिति में मुखिया ने बांधकर पिटवाए युवक, पुलिस आई और युवकों को पकड़ ले गई

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। गांव के सरपंच की बाईक से एक युवक की बाईक से टक्कर क्या हुई, मानों युवक ने जान की आफत मोल ले ली। फिर हुआ ये कि न्याय प्रतिनिधि सरपंच की उपस्थिति में महिला मुखिया ने दो युवकों को बांध कर बेरहमी से पिटवाना शुरू कर दिया था। पीट-पीटकर अधमरा कर दिए जाने बाद मुखिया जी ने अपने रसुख के बल पर थाने को बुलाकर पुर्व रंजीश के तहत मुकदमा दर्ज करवाते हुए जेल भी भेज दिया है।

Advertisements

उक्त घटना तब हुई जब मुखिया जी अरबा पंचायत के मुखिया फुल कुमारी अपने पंचायत में बने आइसोलेशन वार्ड का भ्रमण कर वापस आ रही थी। इसी क्रम में सामने से आ रहे ग्रामीण बउआ यादव की बाइक मुखिया की बाइक से टकरा गई। बस फिर क्या था मुखिया ने अपने गुर्गों का उपयोग कर बाइक सवार दोनों युवकों को रस्सी से बांध कर बेरहमी से पिटवाना शुरू कर दिया। पीट-पीटकर अधमरा कर दिए जाने के बाद मुखिया नें पंचायत के सरपंच विनोद सिंह को बुलाकर बछवाड़ा पुलिस को सूचित करवाया।

उपरोक्त घटनाक्रम की सूचना पाकर एस.आई अरूण कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मगर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस भी रस्सी से बंधे युवकों को छुड़वाने की बजाए मुखिया जी के साथ बैठक कर चाय पानी करते हुए मुखिया के भाषण को सुनते रहे। मुखिया के साथ घंटों गपशप के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। गौरतलब है कि विगत 3 वर्ष पहले से ही उक्त युवक के साथ मुखिया का विवाद चला आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here