ब्यास दरिया से मिले ‘तोप के गोले’

-सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे-बी.एस.एफ. के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे-खोजी कुत्तों की मदद से छाना जा रहा और इलाका-ब्यास दरिया के किनारे थाना गोइंदवाल साहिब क्षेत्र अधिन पड़ते क्षेत्र में लोगों ने गोलों को देखा-करीब 25 जिंदा गोलों की खबर से क्षेत्र में तनाव और डर का माहौल व्याप्त-
द स्टैलर न्यूज़
एक तरफ जहां टांडा क्षेत्र में बयिास दरिया में नहाने गए 5 में से 3 बच्चों की डूबने की खबर से टांडा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं ब्यास दरिया से मिले 25 जिंदा तोप के गोलों के समाचार ने लोगों में डर व तनाव का माहौल व्याप्त कर दिया है। जानकारी अनुसार पंजाब के जिला तरनतारन में थाना दोइंदवाल साहिब के तहत पड़ते गांब धूंदा में ब्यास दरिया के किनारे लोगों ने गोलानुमा कोई वस्तु देखी और इस संबंधी गांव के गणमान्य लोगों एवं पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना बी.एस.एफ. को दी, जिस पर बी.एस.एफ. के अधिकारी व जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा खोजी कुत्तों की मदद से इलाका छाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को छानबीन दौरान करीब 25 जिंदा तोप के गोले मिले हैं तथा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ब्यास दरिया के पास से मिले गोलों की खबर मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here