ओमकार की मृत्यू उपरांत इलाके के 262 घरों को किया सैनेटाइज, 7 लोग हाईरिस्क घोषित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि बीते दिनों पुराना तलवाड़ा के 62 वर्षीय ओमकार सिंह की पी.जी.आई.चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि ओमकार सिंह के सिर पर गंभीर चोट के कारण उसे 5 मई को उसे पी.जी.आई. लाया गया था और 7 मई को उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसकी मौत के बाद 9 मई को पी.जी.आई. में उसका कोरोना टैस्ट पाजीटिव आया था। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से सावधानी अपनाते हुए जहां पुराना तलवाड़ा वार्ड नंबर 1 में 262 घरों को सैनेटाइज किया जा चुका है वहीं 7 लोगों को हाईरिस्क घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक ओमकार सिंह के दो बेटों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में एंकातवास किया गया है। पी.जी.आई. जाने से पहले ओमकार सिंह की मक्कड़ अस्पताल मुकेरियां में ई.सी.जी. भी करवाई थी, उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल के दो स्टाफ सदस्यों को भी एकांतवास कर लिया गया है।

Advertisements

सिविल सर्जन ने बताया कि बताया कि अब तक 1259 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1091 नैगेटिव पाए हैं 60 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा 18 सैंपल इनवैलिड हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 90 केस पाजीटिव पाए गए हैं, जिनमें से 81 एक्टिव पाजीटिव केस हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 6 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं व चार मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी व मास्क पहनना यकीनी बनाया जाए और समय-समय पर अपने हाथों को साबुन व सैनेटाइजर से साफ करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here