किसानी मांगों संबंधी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी 19 को जिलाधीश को सौंपेगी मांगपत्र

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब ज़ोन होशियारपुर की बैठक बेट इलाके के गांव फत्ताकुला के गुरुद्वारा साहिब में प्रधान कुलदीप सिंह बेगोवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक दौरान संबोधित करते हुए जत्थेबंदी के सूबा नेेता सविंदर सिंह चुताला तथा डाक्टर सविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सरकार की 10 जून को धान लगाने की बात को जत्थेबंदी की ओर से रद्द किया जाता है। किसान पहली जून को ही धान लगाएगी तथा उनका धान का कोई नुक्सान नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंधी एक मांगपत्र 19 मई को जिलाधीश होशियारपुर अपनीत रियात को दिया जाएगा। जिसमे गन्ने का बकाया रक्म लेने के लिए तथा अन्य मांगों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ने के बकाए के लिए किसान जत्थेबंदी 2 जून को कीड़ी मिल के आगे धरना लगाएगी।

Advertisements

किसान नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि आबादकार किसानों को पक्के मालकी हक़ दिए जाएं तथा जंगलात विभाग की ओर से किसानों तथा मज़दूरों पर किए गए झूठे पर्चे रद्द किए जाएं। इसी तरह धान के सीजऩ में 16 घंटे बिजली सप्लाई किसानों को दी जाए। बिजली बोर्ड का निजीकरण बंद करके 1 रूपए प्रति यूनिट बिजली किसानों को दी जाए। मंडियों में किसानों की होने वाली लूट को बंद किया जाए तथा किसानों के पैसे सीधे उनके खातों में ही डाले जाएं। उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन करके घरों में बंद किए गए किसान तथा मज़दूरों को राशन किटें जारी की जाएं तथा मज़दूरों के खाते में 10-10 हजार रूपए प्रति माह दिया जाए। इसके साथ ही पंजाब में लेबर की समस्या का हल किया जाए। इस मौके पर कश्मीर सिंह गिल, बाबा हरबंस सिंह, सुखजिंदर सिंह राजा टाहली, निशान सिंह गंधुवाल, दिल बहादुर टांडा, मलूक सिंह, सिकंदर सिंह टांडी, बगीचा सिंह, निशाँ सिंह, रवि टाहली चिमन सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here