भाजपा मंडल ने जवाहर खुराना को किया सम्मानित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की विशेष बैठक उड़मुड़ में आयोजित की गई। मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य तथा नवनियुक्त जालंधर रूरल सहप्रभारी जवाहर लाल खुराना विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान समूह भाजपा मंडल टांडा कार्यकर्ताओं ने भाजपा हाई कमांड की ओर से जवाहर खुराना को सौंपी गई जिम्मेवारी पर उन्हें बधाई देते हुए उड़मुड़ टांडा मर भाजपा की मज़बूती के लिए विचार चर्चा की।

Advertisements

बैठक दौरान जवाहर लाल खुराना ने पार्टी ही ओर से सौंपी गई जिमेवारी पर मंडल टांडा द्वारा मिले सम्मान पर धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी स्कीमों तथा लोगों के लिए मिलने वाली सहूलतों को भाजपा का हरेक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर राजन सोंधी, राजीव खन्ना, संदीप खन्ना, बगीचा सिंह, बिमल अरोड़ा, प्रेम पडवाल, विजय बबला, रवी वैद, गुरमीत बिट्टू, विनोद खोसला, हरभजन सिंह सैनी व् अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here