Monday, October 26, 2026
Home Jammu & Kashmir कालाकोट व सोलकी क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना के 2 अन्य मामले आए...

कालाकोट व सोलकी क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना के 2 अन्य मामले आए सामने

राजौरी/कालाकोट(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। बाहरी राज्यों से लौटकर आए क्षेत्र के जिन लोगों को क्वारंटाइन किया गया था उन लोगों में से कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि उनकी सेंपलिंग रिपोर्ट के बाद लगातार देखने में आ रही है और यह मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Advertisements

वही कालाकोट व सोलकी क्वारंटाइन सेंटर से बुधवार को 2 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित का पहला मामला जो कालाकोट के गल्र्स हॉस्टल के क्वॉरेंटाइन सेंटर से आया वह कालाकोट के गांव जिगनी का रहने वाला युवक था और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री उत्तर प्रदेश (यूपी) से थी और वहां से लौटने के बाद उसे 30 मई को कालाकोट क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था और उसकी रिपोर्ट सेंपलिंग पॉजिटिव आई है। वहीं, कोरोना संक्रमित का दूसरा मामला क्वारंटाइन सेंटर सोलकी से आया है उसकी ट्रैवल हिस्ट्री अरुणाचल प्रदेश की है और यह युवक भी कालाकोट के दंगेयोट का रहने वाला है तथा इसे भी कुछ रोज पहले कालाकोट में क्वॉरेंटाइन किया गया था।

वहीं प्रशासन द्वारा इन कोरोना संक्रमित से ग्रस्त लोगों को रेफर करने के बाद इनके कांटेक्ट में आने वाले अन्य लोगों की भी सेंपलिंग रिपोर्ट जांच को भेजी जाएगी। तथा प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन किए सभी लोगों से कहा जा रहा है कि जब तक आप लोगों के टेस्ट रिपोर्ट नहीं आती तब तक आप लोग भी क्वारंटाइन से अपने घरों को जाने की जल्दी न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here