Thursday, October 8, 2026
Home Crime टांडा पुलिस को मिली सफलता: 9 पिस्तौल, 2 मैगजीन व 50 जिंदा...

टांडा पुलिस को मिली सफलता: 9 पिस्तौल, 2 मैगजीन व 50 जिंदा कारतूस सहित जसवीर सिंह रोमी गिरफ्तार

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सी.आई.ए. दसूहा की टीम ने एक व्यक्ति को पिस्तौल तथा रौंद सहित काबू किया है। चौंकी इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि जिला पुलिस मुखी गौरव गर्ग के दिशा निर्देशों अधीन उप कप्तान इन्वेस्टीगेशन होशियारपुर राकेश कुमार के नेतृत्व में समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ शुरू की गई मुहिम के तहत थानेदार सतविंदर सिंह द्वारा काबू किए गए आरोपी की पहचान जसवीर सिंह रोमी पुत्र सतनाम सिंह निवासी वार्ड एक मिआनी के रूप में हुई है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम जब गिलजियां टी पॉइंट नज़दीक मौजूद थी तो गुप्त सूचना के आधार पर गिलजियां टी पॉइंट के पास काबू किये गए आरोपी से 9 एमएम पिस्तौल 2 मैगज़ीन तथा 50 जि़ंदा कारतूस तथा पल्सर मोटरसाइकल बरामद किया है। इस संबंधी टांडा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि उक्त आरोपी के खि़लाफ़ 2019 में थाना सिटी फिऱोज़पुर में हत्या का मामला भी दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here