खन्ना के प्रयासों से कोविड-19 के दौरान मलेशिया में फंसा युवक पहुंचा भारत : गोपी चंद कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों से कोविड-19 आपदा के दौरान मलेशिया में फंसा अमृतसर निवासी चंदन चोपड़ा दिनांक 9 जून को भारत पहुंचा है। उपरोक्त विचार जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष व प्रसिद्घ व्यवसायी गोपी चंद कपूर ने प्रैस के नाम जारी प्रैस वक्तव्य में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि बीते दिनों भाजपा अमृतसर के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश हनी के माध्यम से चंदन चोपड़ा की पत्नी राधिका चोपड़ा ने श्री खन्ना से संपर्क साधकर खन्ना को बताया कि उसके पति चंदन चोपड़ा इंजीनियर हैं तथा अपने काम के सिलसिले में मलेशिया गए थे।

Advertisements

जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार व खन्ना का किया धन्यवाद

उनका काम खतम हो जाने के बाद कोरोना आपदा के कारण वे मलेशिया में फंस गए थे। राधिका चोपड़ा ने श्री खन्ना से उसके पति को जल्द भारत वापिस मंगवाने का अग्रह किया था जिसके चलते दिनांक 9 जून को चंदन चोपड़ा भारत वापिस आ पाए। 
गोपी चंद कपूर ने कहा कि केन्द्र सरकार की अच्छी विदेश नीति के चलते प्रवासी भारतीयों के परिवार केन्द्र सरकार से तथा विदेशों में रहने वाले अपने परिजनों से निरंतर संपर्क में रहते हैं। गोपी चंद कपूर ने कोरोना आपदा में भी विदेशों में फंसे भारतीयों को भारत मंगवाने के लिए केन्द्र सरकार व श्री खन्ना का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here