Sunday, October 25, 2026
Home Crime जम्मू-कश्मीर का मुहम्मद आसिफ व महिराजऊदीन 40 बोरे चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर का मुहम्मद आसिफ व महिराजऊदीन 40 बोरे चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। थाना टांडा पुलिस द्वारा 22 जून को स्पैशल नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को 40 बोरे डोडे चूरा पोस्त सहित काबू करके मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस प्रमुख गौरव गर्ग के आदेशों पर तथा एस.पी. रामिंदर सिंह द्वारा सब डिवीजन टांडा में स्पैशल नाकाबंदी और चैकिंग के निर्देश दिए गए थे। डी.एस.पी. दलजीत सिंह खख की अगुवाई में इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह की तरफ से 22 जून को स्पैशल नाकाबंदी की गई थी।

Advertisements

इस दौरान जब टी-प्लाइंट होशियारपुर मोड़ मेन जी.टी. रोड टांडा नजदीक एक ट्रक (जे.के.18- 0461) जो मुकेरियां साइड से जालंधर की तरफ जा रहा था को चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक को मुहम्मद आसिफ पुत्र सुना उल्ला निवासी सारसाली खरीऊ पामपुरा थाना पामपुरा जम्मू-कश्मीर चला रहा था व उसके साथ महिराजऊदीन पुत्र मुहम्मद यूसफ भट्ट निवासी खरीऊ पामपुरा थाना पामपुरा जम्मू-कश्मीर बैठा हुआ था। ट्रक में लहसुन के बोरे भी रखे हुए थे।

चैकिंग दौरान इन बोरियों में छुपाए हुए 40 बोरे डोडे चूरा पोस्त (कुल 10 क्विटल) बरामद हुए। जिस पर थाना टांडा पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 15/61/85 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से और भी जानकारी मिलने की संभावना है जिसके लिए पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here