सेवा भारती ने सिविल अस्पताल की ओ.पी.डी. व इमरजैंसी विभाग में लगवाए वॉटर कूलर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेवा भारती द्वारा सिविल अस्पताल में लोगों की सहायता के लिए 2 वाटर कूलर लगवाए गए। जिससे अस्पताल मं आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की सुविधा मिल सके। सोसायटी ने एक वाटर कूलर इमरजैंसी वार्ड में तथा दूसरा ओ.पी. डी में लगवाया गया। इस मौके पर एस.एम.ओ. डा. जसविंदर सिंह ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया और कहा कि सेवा भारती हमेशा सेवा कार्य में सबसे आगे रहकर जरूरतमंदों की सेवा तथा लोगों की भाॉलाई के काम करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाओं के सगहयोग से ही वह लोगों को हौंसला बढ़ा पाते हैं।

Advertisements

इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान दर्शन कौशल ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक सेवा कर उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इन सेवा कार्यों को चलाने के लिए दानी सज्जनों का सहयोग भी उन्हें समय-समय पर मिलता रहता है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्य को करने के लिए भी अश्विनी कालिया द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया तथा उन्हीं के आशीर्वाद से वाटरकूलर लगाने का काम संपन्न हुआ है। इस अवसरपर बी.के. भारद्वाज, गौतम चंद्रशेखर, भानु, कमल वर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here