समस्त ब्राह्मण समाज ने निपुण शर्मा को किया सम्मानित, भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

होशियारपुर(स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: श्वेता राणा। श्री ब्राह्मण सभा(रजि),होशियारपुर के जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में समस्त ब्राह्मण समाज ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद व जिला महामंत्री विनोद परमार उपस्थित थे। ब्राह्मण सभा अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि निपुण शर्मा शुरू से ही ब्राह्मण सभा के साथ जुडक़र समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे है।

Advertisements

अनेकों पदों पर अपनी सेवाएं देने के बाद अब राजनीति में भी उन्हीं आदर्शों पर चलकर देश और समाज की उन्नति में अग्रसर है। भाजपा ने इतनी छोटी उम्र में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर जो मान-सम्मान ब्राह्मण समाज को दिया है। समस्त ब्राह्मण समाज शीर्ष नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद करता है और निपुण शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस मौके पर पंडित हरीश ऐरी, पंडित बिंदुसार शुक्ला, पंडित विनोद शर्मा, पंडित सुरेश कपाडिय़ा, पंडित रमेश भारद्वा, पंडित सुनील कालिया, पंडित सुरेश तिवारी, पंडित अनिल शर्मा, पंडित सोनू जोशी, पंडित सुनील कालिया, पंडित कृष्ण गोपाल, पंडित मनोज दत्ता, पंडित राजिंदर मोदगिल, पंडित यशपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here