होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज एलायन्स क्लब होशियारपुर ग्रेटी की ओर से शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर स्थानीय शिमला पहाड़ी चौंक में एैली जगजोत सिंह की अध्यक्षता में राहगीरों को पौधे बांटे गये। इस अवसर पर पूर्व मैंबर पार्लियमैंट कमल चौधरी, एैली एडवोकेट एस.पी.राणा पूर्व डिस्ट्रिक गर्वनर, सेवा भारती के बलराम कुमार भारद्धाज, एैली अशोक पूरी पी.डी.जी., एैली सुमेश कुमार वी.डी.जी-1,एैली पुष्पिन्द्र शर्मा वी.डी.जी-2 विशेष रूप से पहुुंचे। राहगीरों को पौधे वितरित समागम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली दीपक वर्मा तथा एैली संजीव कपूर थे। इस अवसर पर राहगीरों को पौधे वितरित करने के उपरान्त कमल चौधरी ने बताया कि हर रोज़ सैंकड़ो लकड़ी की भरी ट्रालियां हमें बताती हैं कि कितने वृक्ष काटे जा रहे हैं।
उन्होंने इस अवसर पर एलायन्स क्लब की ओर से अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाने तथा पौधे वितरित करने के लिए बधाई दी। इस उपरान्त एैली अशोक पूरी ने बताया कि एलायन्स क्लब अपनी यथा शक्ति अनुसार इस तरह के प्रोग्राम करता रहता है। क्लब के प्रधान एैली जगजोत सिंह ने बताया कि हमारे क्लब का एक ओर प्रोग्राम जोकि मास्क वितरित से सम्बन्धित है, को भी बढ़चढ़ कर किया जा रहा है। एैली दीपक वर्मा, एैली संदीप कपूर, एैली पुष्पिन्द्र शर्मा, एैली सुमेश कुमार को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर वी.डी.जी-1 एैली सुमेश कुमार ने बताया कि जल्द ही हर संग्राद के अवसर पर सार्थक प्रोग्राम किया जायेगा। इस प्र्रोग्राम को सफल बनाने एच.डी.एफ.सी. के यूनिट हैड विवेक गुप्ता तथा बलराम कुमार भारद्धाज ने सम्बोधन में बूटे वितरण, मास्क वितरत तथा पौधे लगाने के काम को पहला धार्मिक ऊधम बताया। जिसके लिए एलायन्स क्लब बधाई का पात्र है।