Sunday, October 25, 2026
Home National एक ही दिन में आए 15 पाजीटिव मामले, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता,...

एक ही दिन में आए 15 पाजीटिव मामले, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, इलाका किया सील

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। बछवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-7 में एक दिन में ही 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से प्रखंड क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। बताते चलें कि पिछले दिनों एक कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर लेते हुए मृतक के सम्पर्क में आए मोहल्ले के लगभग दो दर्जन लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे थे। जिसमें रविवार को प्राप्त रिपोर्ट में 15 लोग पाजीटिव पाए गए हैं।

Advertisements

बीडीओ बछवाड़ा द्वारा पॉजिटिव मरीजों की सूची जारी की गई है। जिसमें मुन्ना शाह, शुभम कुमार, सुमित कुमार, हीरालाल ठाकुर, मीरा देवी, छबीला बेगम, नाथो पासवान, ग्रिनदेव रजक, शीला देवी, भरत राम, प्रमोद रजक, नारायण पासवान, गीता देवी, फुलझड़ी देवी व रामचन्द्र राम आदि शामिल है। इस दौरान सभी पाजीटिव मरीजों को चिकित्सा टीम ने बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर स्थानीय प्रशासन ने वार्ड नंबर-7 को पूरी तरह सील कर दिया है। उक्त मोहल्ले में किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here