Tuesday, October 13, 2026
Home Latest मंगलौर में उपचुनाव के दौरान दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, कांग्रेस...

मंगलौर में उपचुनाव के दौरान दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, कांग्रेस ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

हरिद्वार (द स्टैलर न्यूज़)। हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के दौरान दो पक्षों में झगड़ा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दौरान वोट डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां भी चली। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि कई राउंड फायरिंग भी यहां की गई।  काजी निजामुद्दीन खुद कई घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।

Advertisements

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को वोट डालने से रोका गया है। सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंच गए थे। दावा किया जा रहा है कि गांव में शांति पूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही है। किसी भी दशा में लॉ एंड ऑर्डर खराब नहीं होने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here