Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur निःस्वार्थ सेवा भाव से किए कार्य से मिलती है मन की शांति:...

निःस्वार्थ सेवा भाव से किए कार्य से मिलती है मन की शांति: प्रेमलता 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम भवन, चांद नगर, बहादुरपुर में प्रेमलता द्वारा अपने पति स्वः जुगल किशोर की याद में एक अत्याधुनिक मृतक देह संभाल युनिट श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल को भेंट किया । इस अवसर पर  प्रेम लता ने कहा कि निः स्वार्थ सेवा भाव से किए गए कार्यों से मन को शांति मिलती है। मंडल द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए। उन्होने आश्वासन दिया कि उनका परिवार भविष्य में भी इन कार्यों के लिए सहयोग करता रहेगा।

Advertisements

प्रधान हरीश सैनी ने कहा कि मंडल के पास 6 मृतक देह संभाल युनिट है इनको जरुरत पड़ने पर 24 घण्टे किसी भी समय राम भवन से ले सकते हैं। इस मौके पर सुरिंदर ओहरी, महिन्द्र पाल गुप्ता, अश्वनी चोपड़ा, सुनील प्रिय, तिलक राज वर्मा, एस पी गौतम, जे के शर्मा, रमन वर्मा, सुरिन्द्र लक्की, हरीश खन्ना, बलवीर कुमार आदि सदस्या उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here