
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-राकेश भार्गव। श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी गांव कपाहट ने धार्मिक कार्यक्रम दौरान समाज सेवी राकेश शर्मा को उनकी पूरी टीम के साथ सम्मानित किया। कमेटी के प्रधान विपिन ने बताया कि जो जन मंदिर को अपनी सेवाएं किसी न किसी रूप में प्रदान करता रहता है, मंदिर कमेटी भी बढ़ चढ़कर उसे सेवा में लगे रहने के लिए उत्साहित करती है। आज इसी कड़ी में गांव जनौड़ी के माता रानी के सेवक राकेश शर्मा को उनकी पूरी टीम यशपाल सिंह पिंकी फौजी, संजीव ठाकुर, दविंदर सिंह, सुमेर सिंह, एवं संदीप कुमार छोटू के साथ सम्मानित किया गया। पृथ्वी पाल सिंह एवं प्रेम शर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता है ऐसे महानुभावों की,जो समाज को सही दिशा निर्देशन दे सकें। खुद सेवा मार्ग पर चलते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।

राकेश शर्मा ने कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में यदि कुछ पल सेवा के लिए निकाले जाएं तो ही हमारा जीवन सफल कहा जा सकता है। उन्होंने गांव कपाहट के साथ साथ मैंहगरवाल , मुस्तापुर, डंढोह तथा जनौड़ी के युवा वर्ग की सराहना करते हुए कहा कि यह पीढ़ी निरंतर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी सेवाएं दे रही है,जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि गांव कपाहट के युवा वर्ग की ही मेहनत का नतीजा है जो आज घने जंगल में माता रानी का भव्य मंदिर वन कर तैयार हुआ है।इस मौके अन्य के अलावा प्रदीप ठाकुर,गगन,रशपाल सिंह, अशोक कुमार एवं मंदिर के पुजारी कुलदीप विल्ला भी उपस्थित थे।












