Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur थाना बुल्लोवाल: चार व्यक्ति 2 किलो 500 ग्राम चरस सहित काबू

थाना बुल्लोवाल: चार व्यक्ति 2 किलो 500 ग्राम चरस सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने 4 व्यक्तियों को 2 किलो 500 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई बूटा सिंह पुलिस पार्टी सहित टी-प्वाइंट पियाला रोड चोअ मौजूद थे, तो चोअ की तरफ से चार व्यक्ति जिनके हाथों में बजनदार काले रंग के लिफाफे थे पैदल आते दिखाई दिए जिनको पुलिस पार्टी की मदद के साथ काबू करके नाम पता पूछने पुर।

Advertisements

जिन्होंने अपना नाम दर्शन सिंह उर्फ अमन पुत्र सोहन सिंह निवासी न्यू दियोल नगर राजू कालोनी जालंधर थाना भारगो कैंप जालंधर, लाल हुसैन पुत्र ऊमरदीप निवासी शाहू थाना चंबा जिला चंबा हिमाचल पदेश, माम हुसैन पुत्र रशीद मुहम्मद निवासी डीला थाना चंबा जिला चंबा हिमाचल प्रदेश, गौरव भोला पुत्र जग्ग प्रताप निवासी डब्लयु क्यू मोहल्ला चाये आम बसती शेखा थाना बस्ती शेखा जिला जालंधर बताया। जिनके हाथों में पकड़े लिफाफों की तलाशी लेने पर उनमें से 2 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर थाना बुल्लोवाल पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here