Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज के एनएसएस तथा रैड रिबन क्लब की और से मनाया...

सरकारी कॉलेज के एनएसएस तथा रैड रिबन क्लब की और से मनाया गया ’विश्व जनसंख्या दिवस’

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रिंसीपल अनीता सागर जी की अध्यक्षता में एन.एस.एस तथा रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रोफैसर विजय कुमार के सहयोग के साथ ’’विश्व जनसंख्या दिवस’’ मनाया गया। ऑनलाईन के माध्यम द्वारा विद्यार्थियों को विषय अनुसार प्रोफैसर विजय कुमार ने जानकारी देते हुये कहा कि जिस तरह विश्व की जनसंख्या बढ़ रही है उस अनुसार इसके परिणाम भी अच्छे सामने नही आ रहे तथा आने वाले समय में भी इस बढ़ रही जनसंख्या के कारण धरती का विनाश होने से कोई भी नहीं रोक सकता। प्रो. विजय कुमार ने अपने विचार पेश करते हुये कहा कि सरकार जनसंख्या पर काबू करने के लिये हर एक प्रयास कर रही है।

Advertisements

इसके लिये हर एक का फर्ज़ बनता है कि वो भी सरकार को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के बढ़ने के कारण गरीबी, अनपढ़ता, मनोरंजन के साधनों की कमी, बेटे-बेटी को एक समान समझना, हमारे रीति-रिवाज, हमारी परम्पराये आदि हैं। जिसको आजकल के समय में बदलने तथा समझने की ज़रूरत है। जिसके लिये हर ढंग से जागरूकता फैलानी चाहिये। अगर इस तरह न किया गया तो धरती पर जीने के लिये साधनों की कमी होगी। भुखमरी, बेरोज़गारी के जाल में फंस कर धरती पर दुनिया का अंत हो जायेगा। ’’छोटा परिवार सुखी परिवार’’ के आधार पर युवा वर्ग की ओर से पोस्टर बनाकर भी दूसरों को जागरूक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here