मंडी बस अड्डे पर मिलेगा 15 रुपए में दहीं के साथ परांठा

MANDI BUS STAND

-अड्डा प्रबंधन ने कैंटीन सुविधा शुरू की, यात्रियों को मिलेगी 25 रुपए में फुल डाईट-
रजनीश शर्मा, (मंडी): अंतर राज्यीय बस अड्डा मंडी में बाजार से आधे रेट में खाना मिलेगा। बस अड्डा मंडी में लोगों की सुविधा के लिए अड्डा प्रबंधन ने कैंटीन सुविधा शुरू कर दी है, जिसमें सभी प्रकार की खाद्य वस्तुएं बाजार से कम रेट पर उपलब्ध रहेंगी। अंतर राज्यीय बस अड्डा मंडी की कैंटीन में 25 रुपए में खाना मिलेगा, जिसमें चपाती, चावल और दाल सहित अन्य सब्जियां मिलेंगी। 15 रुपए में दही परांठा और 15 रुपए में चना भटूरा मिलेगा। इसके साथ ही यहां पांच रुपए में चाय का प्याला मिलेगा। शहर के ढाबों में इन दिनों भरपेट खाना 50 रुपए मिलता है, वहीं दही परांठा 25 से 30 रुपए और चाय का प्याला सात रुपए में मिलता है। ऐसे में बस अड्डा मंडी की कैंटीन में कर्मचारियों सहित सभी लोगों के लिए सस्ती दर पर खाना और अन्य खाद्य वस्तुएं मिलेंगी। मंडी में बस अड्डा में डी.एम. एन.एन. सलारिया और आर.एम. विनोद ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों ने कैंटीन शुरू कर दी है, जिसमें लोगों को सस्ती दर पर खाना परोसा जा रहा है। यहां मिलने वाला खाना और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम भी निर्धारित कर दिए हैं। उधर, बस अड्डा मंडी में कैंटीन शुरू किए जाने को लेकर यात्रियों ने एच.आर.टी.सी. प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यात्रियों को खाना खाने के लिए बस स्टैंड से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें यहां सुविधा मिलेगी, जिससे अन्य राज्यों से आने वाले यात्री भी लाभ ले पाएंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here