गीले कूड़े से खाद बनाने के लिए नगर निगम की ओर से तैयार किया गया है सैटअप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कमिश्नर नगर निगम बलबीर राज सिंह ने कहा होशियारपुर नगर निगम प्रदेश में एक मिसाल के तौर पर उभर रहा है और जनता के सहयोग से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को साफ सुथरा माहौल व देने के लिए नगर निगम वचनबद्ध है लेकिन शहर को साफ सुथरा बनाने की जितनी जिम्मेदारी नगर निगम की है, उतनी ही जिम्मेदारी शहर वासियों की भी है। इस लिए एकजुटता के साथ ही शहर को साफ सुथरा व सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर की सफाई के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है, जिसके लिए लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व सालिड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 की हिदायतों के अनुसार नगर निगम की ओर से वार्डों में पिछले छह महीने से लगातार लोगों को कम्यूनिटी फैसलीटेटर के माध्यम से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए जागरुक किया जा रहा है और इस संबंध में लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

Advertisements

नगर निगम कमिश्नर बलबीर राज सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी विशेष तरह की रिक्शा में कूड़ा एकत्र कर रहे हैं जिसे दो भागों में बांटा गया है। एक भाग में गीला कूड़ा व दूसरे भाग में सूखा कूड़ा एकत्र किया जाता है। उन्होंने कहा कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्मय से एकत्र किए गए गीले कूड़े से किसानों को भी बहुत फायदा होगा, क्योंकि इससे आर्गेनिक खाद तैयार हो रही है, जिसके लिए शहर के धोबी घाट में सैटअप किया गया है। उन्होंने शहर वासियों को कहा कि कूड़ा प्लास्टिक के लिफाफों में न रखा जाए, बल्कि गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाए जाएं। बलबीर राज सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में बताते हुए कहा कि नगर निगम के 213, आउटसोर्स के 25 व मोहल्ला सुधार कमेटियों के 122 सफाई कर्मचारियों की मेहनत के चलते शहर को साफ सुथरा रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को सभी जरुरी उपकरण मुहैया करवाए गए है, जिनमें मास्क, गलवज, जूते, सैनेटाइजर आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि वार्डों को साफ सुथरा व सुंदर बनाने के लिए में जनता की हिस्सेदारी बहुत जरु री है। उन्होंने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि अपने वार्ड की नुहार बदलने के लिए कूड़ा सेग्रीगेट करके रखा जाए, ताकि यह कूूड़ा उठाने के समय कोई दिक्कत सामने न आए। उन्होंने यह भी अपील की कि कोई वस्तु राह चलते सडक़ पर न फेंकी जाए, बल्कि सुचारु तरीके से इसको निर्धारित स्थान पर ही फेंका जाए। उन्होंने कहा कि सफाई के पक्ष से जिले को साफ-सुथरा बनाने के लिए एकजुटता बहुत जरु री है, इस लिए हर व्यक्ति वातावरण प्रेमी होने का सबूत दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here