दीपावली की तरह ही मनाएं मंदिर के नींव पत्थर रखे जाने की खुशी, करें दीपमाला: करण कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लंका पर विजय प्राप्त करके जब भगवान राम अयोध्या लौटे थे तो उनके आने की खुशी में भारतीयों ने दीपामाला करके अपनी खुशी व्यक्त की थी, जो परंपरा आज भी कायम है तथा इस दिन को समस्त भारतीय बहुत ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाते हैं। इसी प्रकार भारतीयों को वर्षों बाद एक और खुशी मिलने जा रही है तथा वो है भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा जाना।

Advertisements

जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संत समाज को साथ लेकर रखा जाएगा। इस खुशी में हम सभी को अपने घरों में दीपमाला करनी चाहिए तथा हो सके तो कम से कम 5 दीपक जलाकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करें। यह विचार नाइट क्वीन इंडस्ट्री के सीईओ उद्योगपति करण कपूर ने श्रीराम मंदिर का नींव पत्थर रखे जाने की खुशी व्यक्त करते हुए व्यक्त किए।

इस मौके पर करण कपूर ने कहा कि हम भारतीयों के लिए यह दिन बहुत ही ऐतिहासिक है तथा इतिहास के पन्नों पर पिछले 500 साल से लगा धब्बा भी इस दिन मिटने जा रहा है। जोकि सनातनियों एवं भगवान श्री राम के प्रति आस्था रखने वाले करोड़ों-अरबों लोगों के लिए गर्व की बात है। करण कपूर ने सभी धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के लोगों से अपील की कि वह 5 अगस्त को सर्व धर्म सदभाव का परिचय देते हुए अपने घरों पर दीपमाला करें एवं दीपक जलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here