आवारा सांड द्वारा मारे गए अलंकार सूद के परिवार को मिले 10 लाख रुपए की अनुदान राशि: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ,महामंत्री विनोद परमार, पूर्व पार्षद पार्षद अशोक कुमार ने दो दिन पहले आवारा सांड द्वारा मारे गए अलंकार सूद के निवास स्थान पर पहुंचकर पीडि़त परिवार के साथ दुख प्रगट किया तथा परिवार की व्यथा सुनी। श्री सूद ने कहा कि अलंकार सूद की मौत बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि ऐसी मौतों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली भाजपा सरकार के समय भी आवारा सांडों से होने वाले नुकसान का मुद्दा उठता रहा है तथा इस समस्या के समाधान के लिए पिछली नगर निगम ने करीब 1 करोड़ की लागत से शहर के अंदर एक गौशाला का निर्माण करवाया था, जिसमें सांडो तथा अन्य आवारा पशुओं को रखा जाना था ताकि लोगों को उनसे नुकसान ना हो।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिस मकसद के लिए गौशाला बनाई गई थी वह पूरा नहीं हुआ। नगर निगम आवारा पशुओं और सांडों से लोगों की सुरक्षा करने में असफल रही है। निगम की गौशाला के संचालन में राजनीतिक दखलअंदाजी इसका बड़ा कारण है। इसी तरह फ्लाई गांव में भी आवारा पशुओं के लिए बनाई गई पशुशाला का हाल चल रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसी मौतों का सीधा साधा कारण निगम की लापरवाही है जोकि आवारा पशुओं का सही प्रबंधन नहीं कर रहे हैं। यह मौत सीधे-सीधे प्रशासन तथा नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब को भी पत्र लिखकर पीडि़त परिवार को 10 लाख रुपए की अनुदान राशि तथा लापरवाह अधिकारियों पर अपराधिक मामला दर्ज करने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here