Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब नगरपालिका कर्मचारी संगठन ने निगम कमिशनर को सौंपा मांग पत्र

पंजाब नगरपालिका कर्मचारी संगठन ने निगम कमिशनर को सौंपा मांग पत्र

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब नगरपालिका कर्मचारी संगठन की तरफ से नगर निगम होशियारपुर के कमिशनर को मांग पत्र दिया गया। यह मांग पत्र पंजाब कलेरिक्ल स्टाफ द्वार की जा रही पेन डाउन हड़ताल के समर्थन में दिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह सैनी महासचिव पंजाब ने बताया कि मुलाजिम हड़ताल पर क्यों गए।

Advertisements

उन्होंने बताया कि 2400 रूपए डिवेल्पमैंट टेक्स मुलाजिमों को लगाया गया, विधायक व सांसद कोई भी टेक्स पे नहीं करते, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को कोई पैंशन नहीं, विधायक सांसदों को 5-5, 6-6 पैंशन, मुलाजिम भत्ता घटाकर 150-175-200 रुपये प्रति माह किया, एमएलए एमपी. को टेलीफोन भत्ता 15000 प्रति माह, मुलाजिमों का 3 वर्ष का पर्खकाल ओर राजनितिज्ञों का कोई पर्ख समय नहीं, कोई बेसिक पे नहीं बल्कि पूरे भत्ते और वेतन देना और अपने मेनिफेस्टो में कच्चे मुलाजिमों को पक्के करना, सफाई सेवकों को 1000 रुपये स्पैशल भत्ता देना आदि सहित और भी मांगे हैं जोकि सरकार को पहले ही बताई जा चुकी हैं तथा इस संबंधी कई बैठकें भी हो चुकी हैं।

इस मौके पर कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के सभी लोकल बॉडी मुलाजिमों से आग्रह किया जाता है कि 18 अगस्त 2020 को एक दिन की पेनडाउन और हाजिरी लगाकर सफाई का काम न करना और नगर परिषदों, नगर निगमों के दायरे में जो भी कार्य हैं सभी बंद करके वहां हड़ताल की जाए। 15 अगस्त आजादी दिवस के मौके पर मुलाजिमों द्वारा आजादी बचाओ संकल्प के लिए चण्डीगढ़ रोड़ पंजाब सवार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के कार्यालय में 10:30 बजे पहुंचे और अपने विचार रखें। इस बैठैैक में राजा हंस प्रधान, जय गोपाल उपप्रधान आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here