किसान मजदूर संघर्ष कमेटी एवं किसान मजदूर हितकारी सभा का टोल प्लाजा पर धरना 21वें दिन में प्रवेश

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़): किसानों, मज़दूरों व आम लोगों की हकों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग हरसा मानसर टोल प्लाजा पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब एवं किसान मजदूर हितकारी सभा पंजाब की तरफ से लगाया गया धरना आज  21 वें दिन में प्रवेश कर चुका हैं। मोर्चे में संबोधन करते हुए किसान नेता सुखजिंदर सिंह गोहद पोखर, रंजीत सिंह चन्द्रभान,  डॉ दलजीत सिंह जगतपुर,  बलकार सिंह मल्ली, ओंकार सिंह  पुराना भंगाला आदि ने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार व केंद्र सरकार ने अगर किसानों से किए गए वादे जल्द पूरे नहीं किए गए तो किसान जत्थेबंदीयां द्वारा किए जा रहे संघर्ष को सरकार संभाल नहीं पाएंगी।

Advertisements

सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है गन्ना मिल मैनेजमेंट मुकेरियां केन एक्ट के मुताबिक किसानों के खातों में पैसे नहीं डाल रही है। जीरा शराब फैक्ट्री बंद करवाने के लिए चल रहे मोर्चे पर पंजाब सरकार के इशारे पर किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है जो के अति निंदनीय घटना है।  मुख्यमंत्री पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं को समय देकर वहां नहीं पहुंचे और अपने वादे से मुकर गए। जिला गुरदासपुर के गांव से तिबड  के रकबे में नेशनल हाईवे एवं प्रशासन की तरफ से किसानों की जमीनों का मुआवजा दिए बिना  धक्केशाही से जमीन खाली करवाना रहें थे, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब वहां डटकर विरोध किया जिसके बाद प्रशासन वहां से बैरंग लौटा। 

आदेश के बाद जालंधर के लतीफपुर में लोगों के जो गए प्रशासन नहीं तोड़े हैं सरकार उन लोगों के पुनर्निर्माण करवा कर लोगों का पुनर्वास  निवास करवाएं। माल  बरोज फैक्ट्री बंद करवाई जाए। आम लोगों को तंग ना किया जाए चाइना डोर कहां से आती है उस पर  सरकार रोक लगाए।  अगर सरकार ने किसानों  की मांगे पूरी नहीं की तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर संत बाबा लाल सिंह कुल्ली बाले  भैणी मियां खान, जोन बीबी सुंदरी पुराणा शाल्हा लखविंदर सिंह, उजागर सिंह बाबू,  सलविंदर सिंह रियाड, निर्मल सिंह, अवतार सिंह बागड़ियां, सत्येंद्र सिंह खिजरपुर, जीत सिंह बैंस, परमजीत सिंह, बचित्तर सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमेज सिंह, राज कुमार, सूरज दीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह समेत भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here