Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा ने जहरीली शराब पीने वाले मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिवलाने...

भाजपा ने जहरीली शराब पीने वाले मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिवलाने के लिए लगाया धरना

चब्बेवाल(द स्टैलर न्यूज़)। आज गांव चब्बेवाल में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान अश्विनी शर्मा के निर्देशों अनुसार 117 विधानसभा में पंजाब सरकार के खिलाफ पंजाब में जहरीली शराब के कारण हुई मौतों के आरोपियों को सजा दिलवाकर इस मामले की सीबीआई जांच करवाने के लिए रोष धरना लगाया गया। हलका माहिलपुर इंचार्ज राष्ट्रीय कौशल सदस्य डा. दिलबाग राए की अगुवाई में विशाल रोष प्रदर्शन लगाया गया। भारतीय जनता पार्टी चब्बेवाल के कार्यालय से आरंभ होकर बस अड्डा चब्बेवाल तक रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस की नीतियों को जमकर कोसा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जहरीली शराब बनाने वाले हत्यारों का हाथ पकड़ती है इसलिए अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया और न ही कोई उचित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार सच्च में मृतकों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करती है तो उसे जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी सजा सुनानी चाहिए तथा मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली 2022 विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर डा. दिलबाग राये, तरूण अरोड़ा, हरदीप लोंगिया, ओंकार सिंह, सतवीर सिंह, कुलवीर लालपुर, अकसाब पाल्दी, हरबलास ठीडा, बलविंदर सिंह गिल, इंद्रजीत सिंह, पलविंदर सिंह रूपोवाल, वैद योधमल्ल, मनजीत सिंह परमार, सतपाल पंडोरी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here