
गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। गढ़शंकर के गांव चक्क हाजीपुर में 13 कबड्डी कप 27 नवंबर को गुरुद्वारा बाबा शहीदां सिंघा व समूह नगर निवासियों तथा एनआरआई द्वारा करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सरपंच सुखवंत सिंह सुखा, सरपंच लखवीर सिंह मोहनोवाल, बलजीत सिंह व सूरज खख मोहनोवाल ने दी। इस दौरान उन्होंने कबडी कप का पोस्टर रिलीज पूर्व विधायक लव कुमार गोलडी व ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलभूशन शौरीसे करवाया। जिसमें कबडी पंजाब स्टाईल ओपन व कबडी भार 45 किलो गांव स्त्तर के मुकावले करवाए जा रहे है।

कबडी पंजाब स्टाईल ओपन में इस कबड्डी कप में बुलाए गई शहकोट कलब, एनआरआई नकोदर कलब, सुरखपुर कलब और बाबा दीप सिंह कलब जाफरपुर की टीमें हिस्सा लेगी। उकत कबडी कप में विजेता टीम को डेढ लाख व उपविजेता टीम को एक लाख रूपए व ट्राफी बतौर ईनाम दिए जाएगे। बैस्ट रेडर व बैस्ट जाफी को मोटरसाईकल बतौर ईनाम दिया जाएगा। इस समय मनदीप सिंह थांदी, तलमण सिंह, जतिंद्र सिंह, दीदार सिंह, बलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, बुद्ध सिंह व सूरज सिंह आदि मौजूद थे।











