
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व स्वामी मोहनानंद जी आश्रम बॉडी में सादे ढंग से धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक भण्डारे का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के चलते प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों में मंदिर में भगवान श्री कृष्ण तथा राधा रानी की आरती अर्चना की गई।

इस समागम में विशेष तौर से पहुंचे वार्ड नंबर 37 नई आबादी के पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ के उपप्रधान सुदर्शन धीर तथा प्रदीप हांडा ने संयुक्त रूप से आरती की। इस अवसर पर विकास कौशल, चंद्रमोहन शर्मा, राज कुमार ओहरी, ओम प्रकाश सूद, काला, खन्ना, पवन कुमार अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे।












