Sunday, October 25, 2026
Home National सेना की तैयारियों का जायजा लेने लेह पहुंचे आर्मी चीफ नरवणे

सेना की तैयारियों का जायजा लेने लेह पहुंचे आर्मी चीफ नरवणे

लद्दाख(द स्टैलर न्यूज़)। आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने चीन-भारत में चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच सेना द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि लेह पहुंचकर उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। इसी बीच उन्होंने देखा की जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है और वह हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। 
 
इस बीच, लगातार पांचवे दिन भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच चुशूल में सीमा पर तनाव घटाने के लिये बातचीत जारी है। वहीं रक्षा मंत्रालय का मानना है कि चीन-भारत में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति के आसार जल्द खत्म होने वाले नहीं है। दोनों देशों के लेफ्टिनेंटों में करीब 10 घंटे तक बातचीत चली तथा इस दौरान तनाव कम करने पर चर्चा की गई। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here