Sunday, October 25, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

प्रधानमंत्री ने आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में आर्य समाज स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने गुयाना में भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने में उनके प्रयासों और भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वर्ष बहुत विशेष है क्योंकि हम स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहे हैं।

Advertisements

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“जॉर्जटाउन, गुयाना में आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुयाना में हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में उनकी भूमिका बेहद सराहनीय है। यह एक बहुत ही महत्‍वपूर्ण वर्ष भी है क्योंकि हम स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here