Sunday, October 25, 2026
Home Himachal CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों के...

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों के ईलाज के लिए घर पहुंचेगें डाक्टर और नर्स

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों का घर के पर ही उपचार किया जायेगा। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देने के बाद मोबाइल एंबुलेंस घर जाएगी। इसमें एक डाक्टर, फार्मासिस्ट और नर्स होंगी, इस एंबुलेंस में दवाईयां, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य जरूरी उपकरण रहेंगे। अगर उपचार करने के बाद डाक्टर को लगे कि मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत है तो उन्हें साथ ही लाया जाएगा।

Advertisements

जानकारी मुताबिक मरीजों के घर पर ही टेस्ट भी होंगे और रिपोर्ट ऑनलाइन घर भेजी जाएगी। मरीज या उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को इस योजना को जल्द शुरू करने का आदेश दिया है। यह सुविधा अभी उन क्षेत्रों व पंचायतों में होगी जहां सड़क सुविधा रहेगी। उपचार और दवाएं निशुल्क दी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here