15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक भारत में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत करवाई जाएंगी विविध गतिविधियां

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल, पंजाब फ्रंटियर जालंधर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट का आयोजन किया गया है। फिट मूवमेंट तथा फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2020 तक पूरे भारत में खेल-कूद की विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी के साथ-साथ खुद को फिट रखने की भी आवश्यकता है। इसलिए फिट इंडिया रन मुहिम की शुरूआत की गई है। सुरक्षा बल अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपनी पंसद और शारीरिक क्षमता के अनुसार दौड़ सकता है या चल सकता है।

Advertisements

-शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में फ्रंटियर मुख्यालय में करवाई गई फिट फ्रीडम रन

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2020 को फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू द्वारा किया गया था। इसी के तहत जालंधर सीमा सुरक्षा बल के समस्त अधिकारियों एवं जवानों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहै हैं और इस कार्यक्रम की जागरूकता फैला रहैं है। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिलें में आज 5 सितम्बर को फ्रटिंयर मुख्यालय बीएसएफ जालंधर में भारत सरकार के फिट इंडिया मुवमेंट के तहत फिट फ्रीडम रन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महीपाल यादव, भा.पु.से महानिरीक्षक व सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर आदि शामिल हुए।

उन्होंने फिट फ्रीडम रन को ध्वज दिखाकर इस दौड़ की शुरूआत की। इस दौरान सभी अधिकारियों व जवानों ने दौड़ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महीपाल यादव ने इस कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया की महत्ता बताते हुए कहा कि यह तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का एक साधारण उपाय है। इसके द्वारा एक जवान अपने जीवन में उत्पन्न हुए सभी प्रकार के तनाव को कम कर सकता, इसलिए स्वस्थ तन और मन के बीच सही तालमेल रखने की जरूरत पर जोर देना बेहद आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here