कांग्रेस व्यापार सैल पंजाब के उपचेयरमैन सुदर्शन धीर को मिली नई जिम्मेदारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब व्यापार सैल कांग्रेस की तरफ से स्वर्णकार संघ पंजाब के उपचेयपमैन एवं वार्ड नंबर 37 के पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर को कांग्रेस व्यापार सैल पंजाब का उपचेयरमैन नियुक्त किया गया था। जिसके तहत सुदर्शन धीर द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाया जा रहा है। उनकी इस सेवाओं को देखते हुए सैल ने उन्हें जिला जांलधर व होशियारपुर में व्यापारिक संगठन को मजबूती प्रदान करके टीम बनाने के लिए नई जिम्मेदार सौंपी गई है। इस मौके पर सुदर्शन धीर ने कहा कि पंजाब व्यापार सैल की तरफ से जतिंदर पाल सिंह को चेयरमैन व्यापार सैल व उन्हें उपचेयरमैन नियुक्त किया गया था जिस के बाद वह पार्टी द्वारा मिली इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभा रहे हैं। इस मौके पर श्री धीर ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी मेहनत से निभाएंगे तथा जालंधर व होशियारपुर दोनों जिलों में व्यापारिक ढांचे को ऊपर उठाने के लिए मेहनत करेंगे।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा हमेशा व्यापारी वर्ग के पक्ष में फैसले लिए जाते हैं तथा व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार की समस्या न आए इसके लिए पंजाब सरकार प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा कि जब से केन्द्र की मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से व्यापारी वर्ग परेशानियां झेल रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने हमेशा ही लगातार बढ़ रही महंगाई, जीएसटी, प्रापर्टी टेक्सों का बोझ झेल रहे व्यापारियों की कमर तोड़ी है। जिससे व्यापारी वर्ग व आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। श्री धीर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसपर निष्ठा से काम करते हुए व्यापारी वर्ग की समस्याओं को पंजाब सरकार तक पहुंचाएंगे तथा उसे हल करवाने का संभव प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here