सिविल सर्जन ने जानी नेत्रदान संस्था की कार्यप्रणाली, दिया सहयोग का आश्वासन

eye-donation-news-civil-surgeon

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल अस्पताल होशियारपुर सिविल सर्जन डा. नरिंदर कौर और सहायक सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग ने सिविल अस्पताल में स्थित नेत्रदान संस्था संबंधी जानकारी हासिल करने हेतु संस्था कार्यालय का दौरा किया। संस्था की तरफ से प्रो. बहादर सिंह सुनेत प्रधान, इंजी. जसबीर सिंह सचिव और बी.के. मेहता ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अतिथियों को नेत्रदानी के नेत्र प्राप्त करने और उसे आगे ट्रांसप्लांट करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए लोगों को जागरुक करने हेतु किए जाने वाले जागरुकता कार्यक्रमों की

Advertisements

बारे में भी बताया। गौरतलब है कि अब तक संस्था द्वारा 925 नेत्रहीनों को नेत्र लगाए जा चुके है। इस दौरान संस्था सदस्यों ने सिविल सर्जन को नेत्र प्राप्त करने संबंधी पेश आने वाली डाक्टर की समस्या से उन्हें अवगत करवाया। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. नरिंदर कौर ने संस्था कार्यों की सराहना करते हुए अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here