नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल हुई मुलतवी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हड़ताल के 22वें दिन कर्मचारियों का भारी इक्ठ हुआ जिसकी प्रधानगी यूनियन के वाईस प्रधान बिक्रमजीत बंटी ने यूनियन के प्रधान करनजोत आदिया के दिशा निर्देश में की तथा इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होने बताया कि जिन मांगों को लेकर सफाई सेवक तथा सीवरमैनों की हड़ताल चल रही है उन मांगों को अमलीजामा पहनाने के लिए कमिश्नर नगर निगम द्वारा कर्मचारियों की राखवांकरन की पोस्टें डी-रिर्जव करवाने के लिए तथा 150 सफाई सेवकों की और पोस्टें तथा 30 सीवरमैनों की पोस्टें प्रमाणित करवाने के लिए स्थानक सरकार पंजाब विभाग चण्डीगढ़ के मंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगे फाईल पेश कर दी है तथा मुख्यमंत्री द्वारा कमिश्नर नगर निगम को आश्वासन दिया गया है कि मांगों को अमली जामा पहना दिया जायेगा।

Advertisements

कमिश्नर नगर निगम द्वारा 16 मई को यूनियन के नुमाइंदों के साथा मीटिंग में भरोसा दिलवाया गया था कि बहुत जल्द ही कर्मचारियों की मांगे मान जी जायेंगी। सभी कर्मचारी जो कौंसलिंग से बाहर रखे गये थे उन सभी को बिना शर्त इनर्सोस किया जायेगा। निगम तथा प्रशासन इन कर्मचारियों को उनके हक दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सफाई सेवकों के साथ किसी भी प्रकार का धक्का नहीं किया जायेगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए तथा शहर वासियों की सेहत को मध्यनज़र रखते हुए इस हड़ताल को कुछ दिनों के लिए मुलतवी किया जा रहा है। अगर यूनियन को सरकार तथा प्रशासन की आंख में कर्मचारियों के हक देने में बाल नज़र आया यां विश्वासघात किया गया तो सफाई कर्मचारी अपने हक लेने के लिए नगर निगम तथा प्रशासन के खिलाफ दौबारा संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन ने शहर के सभी संगठनों जिन्होने इस हड़ताल का समर्थन किया था का दिल से धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम सुरिंद्र कुमार, सीनियन डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, फाईनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र बिंदी, एक्सियन हरप्रीत, कुलदीप, सुप्रीडेंट अमित कुमार ने यूनियन का हड़ताल मुलतवी करने पर धन्यवाद किया तथा भरोसा दिलवाया कि  हाऊस तथा निगम पहल के अधार पर सफाई कर्मचारियों की समस्या का हल करेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here