स्वर्णकारों की सुरक्षा को यकीनी बनाएं पुलिस प्रशासन: चौहान, धीर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। स्वर्णकार संघ पंजाब के प्रधान यशपाल चौहान तथा स्वर्णकार संघ पंजाब के वाईस प्रधान तथा कांगे्रस व्यापार सैल पंजाब के उपचेयरमैन व पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने एक संयुक्त ब्यान जारी करते हुये पंजाब तथा देश के हर राज्य में स्वर्णकारों तथा आम व्यापारियों से लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से अपील की। उन्होंने कहा स्वर्णकारों व व्यापारियों पर आये दिन लूटपाट की घटनाए व उन्हें गोलियों से निशाना बनाने वाली खबरों की सियाही सूखती भी नहीं की आगामी दिनों में स्वर्णकारों तथा व्यापारियों की लूटपाट की खबर फिर सुर्खियां बन जाती है इसके साथ व्यापारियों की मौत की खबर आ जाती है।

Advertisements

उन्होंने कहा ऐसी घटना देश के हर प्रांत में घटती जा रहती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की चौकसी ओर बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के चलते जहां प्रत्येक राज्य में पुलिस ने सफलता पाई है वैसे पंजाब पुलिस पंजाब प्रदेश में एक खास स्थान बना चुकी है। यहां पंजाब के अनुभवी डीजीपी दिनकर गुप्ता द्वारा जिलों के एसएसपी को निर्देश दिये है जिसके बाद सभी जिलों के एसएसपी अपने अनुभवों के साथ कोरोना को रोकने के लिए काम कर रही है। वहीं पंजाब के सीएम कै. अमरेंद्र सिंह भी राज्य की हर स्थिती को निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा स्वर्णकारों के लिए पुलिस पैट्रोलिंग तथा उन व्यापारियों को भी सिक्योरिटी प्रधान करें जो एक से दूसरे स्थानों पर अकेले जाते है। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन स्वर्णकारों तथा व्यापारियों की हर मुश्किल की घड़ी में हर संभव मदद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here