उद्योगपति करण कपूर ने पौधारोपण करके मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा कार्यकर्ता एवं नाईट क्वीन इंडस्ट्री के सीईओ उद्योगपति करण कपूर ने अपने बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया। इस अवसर पर करण कपूर ने कहा कि हमारे देश को नरेन्द्र मोदी के रूप में एक मजबूत प्रधानमंत्री मिला है जो हर समय देश व देशवासियों की बेहतरी के लिए कार्य करने हेतु समर्पित रहते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ऐसे तेजस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाया गया हर पौधा हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा तथा हमारी आने वाली पीढिय़ां पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दायित्व को निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here