पंजाब का एक एनएसएस अधिकारी व दो वालंटियर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मानवता की सेवा की पंजाबियों की भावना का सम्मान करते हुये भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने आज साल 2018 -19 के लिए राष्ट्रीय सेवा स्कीम (एन.एस.एस.) के अधीन तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ राज्य का सम्मान किया। राष्ट्रीय स्तर के 10 एन.एस.एस. पुररूकारों में से प्रोग्राम अफ़सर वर्ग का एक पुरस्कार पंजाब को मिला, जबकि राज्य के दो वालंटियरों को एन.एस.एस. वालंटियर वर्ग में राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। इस वर्ग में कुल 30 पुरस्कार देश भर में दिए गए।

Advertisements

इन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के समाज सेवा के क्षेत्र में किये शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुये पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि यह पुरस्कार विज्ञान भवन, नयी दिल्ली से आज ऑनलाइन माध्यम के द्वारा दिए गए। उन्होंने बताया कि माता सुन्दरी गर्लज़ कॉलेज, ढड्डे, जि़ला बठिंडा के एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी अंग्रेज सिंह को एन.एस.एस. यूनिटस और प्रोग्राम अफ़सर वर्ग में 70 हज़ार का नकद इनाम, एक रजत पदक और एक सर्टीफिकेट दिया गया, जबकि माता सुन्दरी गर्लज़ कालेज की एन.एस.एस. यूनिट को एन.एस.एस. प्रोग्राम विकास वर्ग में एक लाख रुपए और एक ट्रॉफी दी गई।

उन्होंने बताया कि इसी तरह एन.एस.एस. वालंटियर वर्ग में माता सुन्दरी गर्लज़ कॉलेज, ढड्डे (बठिंडा) की सुखदीप कौर और लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा (कपूरथला) के गौरव सिंघल को वालंटियर वर्ग में 50-50 हज़ार रुपए का नकद इनाम, रजत पदक और सर्टीफिकेट दिया गया। राणा सोढी ने कहा कि यह पंजाब के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसके एन.एस.एस. अफ़सर और वालंटियर कोविड-19 के मुश्किल भरे दौर के दौरान मानवता की अथक सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए यश अर्जित करने वाले यह अफ़सर और वालंटियर अन्य संस्थाओं के स्टाफ और पंजाब के लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here