Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur नवनियुक्त डायरैक्टर बागबानी विभाग डा. पुष्पिंदर ने किया होशियारपुर का दौरा

नवनियुक्त डायरैक्टर बागबानी विभाग डा. पुष्पिंदर ने किया होशियारपुर का दौरा

bagwani-dept1-director-inspection

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बागबानी विभाग के नवनियुक्त डायरैक्टर डा. पुष्पिंदर सिंह औलख ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने संबंधी जिला होशियारपुर का दौरा किया तथा समूह स्टाफ के साथ बैठक की।
इस मौके पर विभाग के डिप्टी डायरैक्टर होशियारपुर डा. नरेश कुमार ने डा. पुष्पिंदर सिंह का होशियारपुर पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें विभाग द्वारा किए जाते कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर डा. औलख ने जिला होशियारपुर द्वारा बागबानी क्षेत्र में डाले जा रहे योगदान की सराहना की तथा भविष्य में और भी तनदेही से काम करके जिले में बागबानी के विकास के लिए समूह स्टाफ को प्रेरणा दी।
इस अवसर पर उन्होंने सैंटर ऑफ एक्सिलैंस फार फ्रूट (सिटरस) खनौड़ा, जोकि इंडो-इजराइल वर्क प्लैन के अधीन तैयार हुआ है का दौरा किया तथा यहां चल रहे शोध कार्यों पर तसल्ली जाहिर की। उन्होंने विभाग के अन्य यूनिटों सरकारी आलू बीज फार्म खनौड़ा, सरकारी बार एवं

Advertisements

bagwani-dept1-director-inspection

नर्सरी छावनी कलां, भूंगा, खियालां बुलंदा आदि का दौरा किया तथा उन्होंने जरुरी फंडों की कमी के बावजूद किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सभी की सराहना की। उन्होंने स्टाफ को जरुरी फंड उपलब्ध करवाने संबंधी आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ प्राइवेट फल उत्पादकों के बागों का भी दौरा किया तथा उनसे विभाग के कार्यों में और सुधार लाने संबंधी सुझाव भी मांगे। इस अवसर पर डिप्टी डायरैक्टर डा. नरेश कुमार के अलावा डा. गुरिंदर सिंह बाजवा, डा. कुलवंत सिंह आदि भी उपस्थित थे। इस दौरान समूह स्टाफ सदस्यों ने डायरैक्टर डा. पुष्पिंदर सिंह को हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here