Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur हमारे धार्मिक आयोजन ही हमारी संस्कृति की पहचान: पार्षद बिट्टू भाटिया

हमारे धार्मिक आयोजन ही हमारी संस्कृति की पहचान: पार्षद बिट्टू भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भाट सिंह सभा वार्ड नं 42 के मोहल्ला कमालपुर में एक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने विशेष तौर पर पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नमस्तक होकर माथा टेका।

Advertisements

उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारे धार्मिक आयोजन ही हमारी संस्कृति की पहचान है और यही हमारे भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें सभी को गुरुओं के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर कीर्तनी, रागी ढाडी जत्थों द्वारा संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा गया। इस अवसर पर जंग सिंह, अवतार सिंह, मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुरिंदर सिंह, महिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here