कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने साढ़े चार लाख की लागत से बुद्धराम कालोनी में गलियों का निर्माण कार्य करवाया शुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज बुद्धराम कालोनी में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों की गती तेज कर दी गई हौ और विकास कार्यों में फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने इलाक निवासियों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास संबंधी लोगों की हर मांग को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बुद्धराम कालोनी में साढ़े 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाली कंक्रीट की गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए कहा कि इलाका निवासियों की मांग अनुसार ही विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गलियों का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए और कार्य की क्वालिटी में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पूरे शहर में 100 प्रतिशत सीवरेज व पानी की पाइपें बिछा दी गई हैं और अब मोहल्ला व वार्ड स्तर पर लोगों की मांग अनुसार कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सर्विस क्लब के साथ लोगों की सुविधा के लिए भव्य कम्यूनिटी सैंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों को अपने खुशी गमी के कार्यक्रमों संबंधी एक उपयुक्त स्थान मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर में और भी कई बड़े प्रोजैक्ट प्रगति पर हैं और आने वाले समय में और भी विकास कार्य शुरु करवाए जाएंगे। इस मौके पर डा. अजय बग्गा, अशोक गल्होत्रा, बृज लाल आनंद, कृष्ण लाल मनोचा, सुरेश कुमार, सुरेश भारद्वाज, आर.के वर्मा, हरजीत सिंह कपूर, विमल कुठियाला, तेजपाल सिंह, मनमोहन सिंह कपूर, योगेश सैनी, एक्सियन हरप्रीत सिंह, ठेकेदार शुभम अग्रवाल भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here