चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर किसानों की ओर से लगाया गया धरना 9वें दिन भी रहा जारी

टांडा-उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर किसान संगठन दोआबा किसान कमेटी की ओर से खेती कानूनों के खिलाफ लगाए गए रोष धरना आज 9वें दिन भी जारी रहा । प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रहे इस धरने दौरान किसानो ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कमेटी प्रधान चौहान ने कहा कि बीती रात भाजपा प्रधान पर हुआ हमला किसान संघर्ष को बदनाम करने के मकसद से किया गया एक राजनैतिक स्टंट है तथा किसान संगठन के साथ इसका कोई भी संबंध नहीं है।

Advertisements

उन्होंने आरोप लगाया कि किसान संघर्ष की आड़ में राजनैतिक पार्टियां इस हमले के लिए जिम्मेवार हो सकती हैं। आज के धरने दौरान कमेटी के उपप्रधान रणजीत सिंह बाजवा, सतपाल सिंह मिजऱ्ापुर तथा हरदीप खुड्डा ने मोदी सरकार के इन किसान तथा किसानी को ख़त्म करने वाले इन कानूनों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह इनको रद्द करवाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके मनजोत सिंह तलवंडी , शिव पूरन सिंह ज़हूरा ,सुखदेव ज़हूरा , बलबीर सिंह सोहियां, जरनैल सिंह क़ुराला, गोपी संधू , अमरजीत सिंह चौलान्ग, प्रितपाल सिंह सैनपुर, अवतार सिंह चीमा , सतपाल सिंह, मंजीत सिंह खालसा, दविंदर सिंह सरपंच, हरप्रीत सिंह संधू, गुरप्रताप सिंह, मिंटी चीमा , अजीब दिवेदी, हरविंदर मनी, सोनू औजला, हैरी गिल,कुलदीप सिंह मिजऱ्ापुर, गुलशन कुमार, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला, कश्मीर सिंह झिंगड़, दविंदर सिंह मूनका, गुरबख्श सिंह नररला, अजीत सिंह रूपतारा , इत्यादि मौजूद थ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here