Monday, October 26, 2026
Home Crime यूको बैंक में सवा 6 लाख की लूट, लुटेरों ने सुरक्षा कर्मी...

यूको बैंक में सवा 6 लाख की लूट, लुटेरों ने सुरक्षा कर्मी की गोली मारकर की हत्या, बंदूक भी लूटी

जालंधर/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-जालंधर रोड स्थित आदमपुर के नजदीकी गांव कालड़ा में यूको बैंक में चार हथियारबंद लुटेरों ने घुसकर लाखों की लूट को अंजाम दिया है। लुटेरों द्वारा मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक के मैनेजर संजय चोपड़ा ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे चार नकाबपोश बैंक के अंदर आए।

Advertisements

लुटेरे कैशियर से करीब सवा 6 लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। लुटेरे करंसी का ट्रंक तथा सुरक्षा कर्मी की बंदूक भी साथ लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हरिंदर सिंह मान व आदमपुर के थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा घटना संबंधी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here