Tuesday, October 13, 2026
Home Education सरकारी स्कूल चौहाल में किया गया हिदायतों का पालन

सरकारी स्कूल चौहाल में किया गया हिदायतों का पालन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। करीब 7 माह बाद एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की रौनक देखने को मिली। शिक्षा विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की सहमति से स्कूल आने की अनुमति दी गई है। जिसके तहत बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार द्वारा जरूरी प्रबंध करने को कहा गया है। इसी के चलते सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल चौहाल की प्रिंसिपल इंदिरा रानी की अगुवाई में स्कूल के सभी कमरों को सेनेटाइज किया गया।

Advertisements

इसके अलावा स्कूल स्टाफ ने गेट पर ही खड़े होकर केवल उन्हीं बच्चों को अंदर आने दिया जिन्होंने मास्क पहना हुआ था और जिनके पास अभिभावकों की दी गई लिखित सहमति थी। इस अवसर पर शिक्षा सुधार कमेटी के सदस्य अंकुर शर्मा, लेक्चरर संदीप कुमार सूद, अशोक कालिया, लवजिंदर सिंह, नरेश विशिष्ट, मुकेश कुमार, राजकुमार आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here