Saturday, October 24, 2026
Home Himachal जि़ला ऊना में 15 नवंबर तक हर रविवार खुलेंगे बाज़ार: जिलाधीश

जि़ला ऊना में 15 नवंबर तक हर रविवार खुलेंगे बाज़ार: जिलाधीश

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि आने वाले त्यौहारी सीजऩ को देखते हुए 15 नवंबर तक सभी रविवार के दिन बाजार खुले रह सकते हैं। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को जिला ऊना में दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन दुकानदारों को कोविड-19 प्रोटोकॉल को मानना होगा। डीसी ने कहा कि सभी को मास्क का प्रयोग करना होगा तथा दुकानदार ग्राहकों से उचित दूरी के नियम का पालन करवाएंगे।

Advertisements

दुकानदारों के लिए बार-बार हाथ धोना अनिवार्य है और फ्लू जैसे लक्षण आने पर स्वयं दुकान बंद कर स्वास्थ्य जांच करवानी होगी। राघव शर्मा ने कहा कि दुकान के बाहर सामान सजाने की अनुमति नहीं रहेगी तथा इसके साथ-साथ सरकार के अन्य आदेश भी मानने होंगे। उपायुक्त राघव शर्मा ने जिलावासियों से कोरोना महामारी की रोकथाम में सहयोग मांगते हुए कहा कि सभी कोविड गाइडलाइन्स का पालन करें।

बाजार जाते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें तथा लक्षणों को छुपाएं नहीं, बल्कि तुरंत अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं। अगर फ्लू जैसे लक्षण हों तो अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की दवाई नहीं आती, तब तक ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here