Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal अब नहीं बनेगी टौणी देवी मंदिर के पास पार्किंग

अब नहीं बनेगी टौणी देवी मंदिर के पास पार्किंग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर हमीरपुर से मंडी बन रहे एनएच पर टौणी देवी मंदिर के पास अब  पार्किंग नहीं बनेगी। एनएच निर्माण कंपनी का कहना है कि डीपीआर में इसका कोई प्रावधान नहीं है लेकिन दूसरी तरफ मंदिर  कमेटी प्रधान सरवन चौहान ने बताया वर्ल्ड बैंक की टीम ने सर्वे के वक्त पार्किंग की मंजूरी दी थी  तथा इसके लिए अलग से 13 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया था। हमीरपुर से मंडी बन रहे एनएच का निर्माण करवा रही मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट और हाईवेज के अधिकारियों ने टौणी देवी मंदिर के पास पार्किंग बनाने को लेकर सीधे तौर पर मना कर दिया है। बीते वीरवार को एनएच 03 प्रभावित पीड़ित मंच के प्रतिनिधिमंडल के साथ  बैठक में मंत्रालय के अधिकारियों ने कस्बे में  पार्किंग नहीं बनने के बारे सीधे तौर पर मना कर दिया है।

Advertisements

इससे कस्बे के कारोबारियों और स्थानीय लोगों में भारी रोष पनप गया है। टौणी देवी मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन चौहान ने बताया कि वर्ल्ड बैंक की टीम ने जिस समय राजमार्ग का सर्वे किया था उस दौरान यहां पर मंदिर के साथ पीडब्ल्यूडी डिवीजन  के पास पार्किंग के लिए जगह भी जगह चयनित की थी और लोगों को पार्किंग बनाने का आश्वासन दिया था। उत्तरी भारत के हजारों  श्रद्धालु माता मंदिर में आते हैं परंतु पार्किंग नहीं होने का कारण उन्हें बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ता है।

हैरानी की बात यह है कि पीडब्ल्यूडी डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्वे के दौरान एनएच विभाग द्वारा डिवीजन के नजदीक पार्किंग के निर्माण के लिए 13 करोड़ की डीपीआर भी बनाई गई थी। अब पार्किंग को लेकर व्यापार मंडल और मंदिर कमेटी अगली रणनीति निर्धारित करने को विवश हो गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here